फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Praspa chief is expert in the alliance of politics - Aditya Yadav

प्रसपा प्रमुख राजनीति के गठजोड़ के माहिर-आदित्य यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Praspa chief is expert in the alliance of politics - Aditya Yadav
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का शंखनाद भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन से होने जा रहा है। मंगलवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज का आशीर्वाद लेकर सामाजिक परिवर्तन रथ से प्रदेश की जनता को जागरूक करने निकलेंगे। रथयात्रा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा के महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का चयन किया है। सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजन के बाद पार्टी प्रमुख सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रसपा प्रमुख राजनीतिक गठजोड़ में माहिर हैं।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव ने कहा शिवपाल यादव ही नेताजी के सच्चे और स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 101 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया जाएगा। रथयात्रा वृंदावन के अटल्ला चुंगी से शुरू होगी। इसक बाद सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां से रथ में सवार होकर मथुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से आगरा के लिए रवाना होंगे। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए।
विज्ञापन

अन्य पार्टियों के साथ गठजोड़ के मुद्दे पर कहा कि पार्टी प्रमुख जो भी निर्णय लेंगे, जनहित में होगा। पिता को नेताजी का भी आशीर्वाद और जनता का साथ है। इसलिए प्रदेश में आगामी सरकार उनकी होगी। प्रसपा की रथयात्रा प्रसपा के राजनीतिक इतिहास में निर्णायक और मील का पत्थर साबित होगी। वृंदावन की नगरी से शंखनाद होने जा रहा है। असल में वृंदावन और मथुरा की यही विशिष्टता ही हम सभी प्रसपा के लोगों को लोक सेवा और समर्पण की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू, मथुरा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश नौहवार, प्रसपा जिलाध्यक्ष सेनापति कुंतल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ममता गौतम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed