{"_id":"5ec7d0598ebc3e90224c1a1b","slug":"power-minister-shrikant-sharma-mathura-mathura-news-agr442908121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल सुधारें क्वारंटीन सेंटर्स व कोविड वार्ड की अनियमितताएं : श्रीकान्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल सुधारें क्वारंटीन सेंटर्स व कोविड वार्ड की अनियमितताएं : श्रीकान्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को मथुरा के कृष्णा कुटीर में बने क्वारंटीन सेंटर, चैतन्य विहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और केडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के मरीजों से फोन पर बात की। सुविधाओं में ढिलाई पर असंतोष प्रकट करते हुए उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
कहा कि वह आगे भी क्वारंटीन किए गए लोगों व कोरोना मरीजों से बात कर फीडबैक ले सकते हैं। सुविधाओं में कमी पर अधिकारी जवाबदेह होंगे। ऊर्जा मंत्री ने कोरोना मरीजों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने की शिकायतें कीं। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुविधाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व उन्होंने कृष्णा कुटीर स्थित क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किए गए लोगों से बात की। लोगों ने सफाई न होने, वाशबेसिन गंदे होने, नल टूटे होने, बच्चों को दूध व फल न देने और उसकी गुणवत्ता पर मंत्री से शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की निगरानी, भोजन की गुणवत्ता की जांच करने व बने भोजन को समय से लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।