{"_id":"65020d5f284799dc99045d25","slug":"posting-of-five-transferred-principals-mathura-news-c-369-1-mt11003-276-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्थानांतरित होकर आए पांच प्रधानाध्यापकों का पदस्थापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्थानांतरित होकर आए पांच प्रधानाध्यापकों का पदस्थापन
विज्ञापन
मथुरा। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान आए 5 प्रधानाध्यापकों को बुधवार को पदस्थापन हो गया। हालांकि पोर्टल के नहीं खुलने पर काउंिसलिंग के लिए इन्हें इंतजार करना पड़ा। वहीं, स्थानांतरित होकर आए 260 शिक्षकों की काउंसलिंग शनिवार से डायट में होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के दौरान मथुरा में 5 हेडमास्टर और 260 शिक्षक-शिक्षिकाएं जुलाई में आए थे। इनमें से प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग बुधवार को बीएसए कार्यालय में हुई। सुबह विभागीय पोर्टल न खुलने के कारण काउंिसलिंग शुरू नहीं हो सकी। दोपहर करीब एक बजे पोर्टल खुला, तब काउंिसलिंग शुरू हुई और प्रधानाध्यापकों ने अपने पसंदीदा विद्यालय लॉक किए। काउंसलिंग में 15 विद्यालय खोले गए थे। इनमें से 5 विद्यालयों में तैनाती हो गई। काउंसिलिंग समिति में जिला विकास अधिकारी, डूडा परियोजना अधिकारी आदेश, बीएसए सुनील दत्त व राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव शामिल रहे।
शिक्षकों की काउंसिलिंग 16 को
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में जिले में आए 260 शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शनिवार को जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में होगी।