{"_id":"6761cbcf26c65579fa001203","slug":"post-mortem-was-done-on-the-seventh-day-due-to-the-confusion-between-two-police-stations-mathura-news-c-369-1-mt11002-122245-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद बेकदरी: जिला अस्पताल में रखी रही वृद्ध की लाश, दो थानों में उलझा मामला; सातवें दिन हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद बेकदरी: जिला अस्पताल में रखी रही वृद्ध की लाश, दो थानों में उलझा मामला; सातवें दिन हुआ पोस्टमार्टम
Wed, 18 Dec 2024 02:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:51 PM IST
सार
मथुरा पुलिस दो थानों के बीच ऐसी उलझी की वृद्ध की लाश सात दिन तक जिला अस्पताल में रखी रही। तीन बार रिमाइंडर पुलिस भेजा गया। 12 दिसंबर को बलदेव पुलिस ने पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 9 दिसंबर को मृत वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम 15 दिसंबर को हो सका। वह भी तब जब अस्पताल से तीन बार रिमाइंडर पुलिस भेजा गया। 12 दिसंबर को बलदेव पुलिस ने पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
8 दिसंबर को बलदेव थाना क्षेत्र में हादसे में वृद्ध घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 9 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना अस्पताल ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी बलदेव पुलिस को भेज दी। इसके बाद भी शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा रहा है और पोस्टमार्टम 15 दिसंबर को हो सका।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिन मरीजों की अस्पताल में मौत होती है उसकी सूचना पुलिस को दी जाती है। वृद्ध की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। वृद्ध के शव को अस्पताल की मोर्चरी से उठाने के लिए तीन रिमाइंडर भी भेजे गए। तब जाकर शव को बलदेव पुलिस पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी वेदपाल पुंडीर ने बताया कि चूंकि मामला बलदेव थाने का था ऐसे में प्रत्येक रिमांइडर की जानकारी बलदेव पुलिस को भेजी गई। संभव है बुजुर्ग की शिनाख्त के चक्कर के पुलिस को पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने में देरी हो गई।