फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Polytechnic seat allotment today

Mathura News: पॉलीटेक्निक की खाली सीटों पर आवंटन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic seat allotment today
मथुरा। पांच चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद कोटवन स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में 93 सीटें रिक्त रह गई हैं। प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने आखिरी अवसर दिया है। खाली रह गई सीटों को भरने के लिए दो विशेष चरण में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। सोमवार को सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कोटवन के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि छठे चरण के लिए अभ्यर्थियों 21 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन विकल्पों का चयन करना था। विशेष काउंसिलिंग के दौरान छठे चरण में अभ्यर्थियों को फ्लोट का विकल्प नहीं मिलेगा और सीट आवंटन के बाद सीधे फ्रीज चुनना होगा। वहीं सातवें चरण में सभी अभ्यर्थी स्वतः ऑटो फ्रीज माने जाएंगे। जिले में एक राजकीय और दो अनुदानित संस्थाओं में यह दाखिले का अंतिम दौर है।
विज्ञापन




छठे और सातवें चरण की महत्वपूर्ण तिथियां
छठा चरण: सीट आवंटन: 24 अगस्त
दस्तावेज सत्यापन: 25 से 28 अगस्त (जिला हेल्प सेंटरों पर)
नाम वापसी: 29 अगस्त (शाम 6 बजे तक)

पीआई रिपोर्टिंग: 30 अगस्त

सातवां चरण: च्वाइस फिलिंग: 31 अगस्त से 2 सितंबर
सीट आवंटन: 3 सितंबर फीस जमा: 4 से 7 सितंबर
दस्तावेज सत्यापन: 5 से 8 सितंबर
पीआई रिपोर्टिंग: 9 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed