फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   polution board takes samples from stp in mathura

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बंद मिला एसटीपी

Tue, 03 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 03 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
polution board takes samples from stp in mathura
एसटीपी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से पानी के नमूने लिए। लक्ष्मीनगर ट्रांस यमुना में एसटीपी बंद मिला। 
विज्ञापन


सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की याचिका पर एनजीटी ने पिछले दिनों केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को मथुरा के एसटीपी से नमूने लेने के आदेश दिए थे। सोमवार को क्षेत्रीय अधिकारी वीके अस्थाना ने नमूने लिए।
विज्ञापन


इस दौरान लक्ष्मीनगर ट्रांस यमुना में एसटीपी बंद मिला। इसके संचालन की जिम्मेदारी जल निगम की है। जेई दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि 3 दिन से बिजली नहीं है। यहां एंट्री और निकासी प्वाइंट से नमूने लिए गए। यहीं पालिका की ओर से संचालित एसटीपी द्वितीय से भी नमूने लिए गए। इसके निकासी प्वाइंट पर पानी नहीं मिला। अहिल्यागंज स्थित मसानी एसटीपी का भी यही हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के एसटीपी से नमूने लेने से इंकार कर दिया। क्षेत्रीय अधिकारी वीके अस्थाना ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर एकत्रित किए गए नमूने लखनऊ भेजे जाएंगे। इस मामले में अब अगली सुनवाई 20 जनवरी को होनी है।


इस दौरान सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश भारद्वाज, सचिव राजीव सिंह और संयोजक हेमंत अग्रवाल व सुदामा खत्री और जल निगम, पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed