{"_id":"5e75f7ea8ebc3e6fe9098dd7","slug":"policeman-mathura-news-agr4348239139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर गेट चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर गेट चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एसएसपी ने भरतपुर गेट पुलिस चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी के पीछे बृहस्पतिवार की रात साबुन एजेंसी में हुई चोरी की घटना के बाद पांचों पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका और लापरवाही में यह कार्रवाई की गई है। पांचों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। अमर उजाला ने एजेंसी में हुई चोरी की घटना और पुलिसकर्मियों की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
कोतवाली क्षेत्र की भरतपुर गेट पुलिस चौकी के पीछे घास की मंडी में श्रीजी धाम कॉलोनी गोवर्धन रोड निवासी अनूप कुमार शर्मा की साबुन और हरिदर्शन धूपबत्ती की शालिनी एजेंसी में बृहस्पतिवार की रात चोरी हुई थी। चोर एजेंसी के आठ ताले तोड़कर तिजोरी से नकदी ले गए थे। चोर सीसीटीवी तोड़कर डीबीआर तक ले गए। छत के रास्ते से आए चोर मुख्य द्वार से चले गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि चोर काफी देर तक एजेंसी में रहे, सीसीटीवी तोड़े, आठ ताले तोड़े।
घास की मंडी में पुलिस रात को पुलिस गश्त पर होती तो घटना का पता चल सकता था। इस घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भरतपुर गेट चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, कांस्टेबल बृजराज सिंह, कांस्टेबल किशनवीर सिंह, कांस्टेबल ताराचंद्र, चालक कांस्टेबल अजीत को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।