{"_id":"622b65168f9523326441b4ad","slug":"police-s-traffic-system-collapsed-in-barsana-jammed-devotees-upset-mathura-news-mtr5144184116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना में पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम लगा, श्रद्धालु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना में पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम लगा, श्रद्धालु हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन/बरसाना (मथुरा)। लठामार होली देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा तो भीड़ के सामने प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस चार पहिया वाहनों को व्यवस्थित नहीं कर सकी। इससे गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर सात किमी लंबा जाम लग गया। प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं। सीओ, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच कर जैसे-तैसे जाम खुलवा कर व्यवस्थाएं सुचारु कीं।
शुक्रवार को बरसाना की लठामार होली देखने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों लोग गोवर्धन के रास्ते बरसाना पहुंचे। इस मार्ग पर वाहनों का अधिक दवाब होने से प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। हाथिया से लेकर सीह गांव तक सड़क मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
अव्यवस्थित वाहनों के जाम में एडीएम प्रशासन, एसडीएम गोवर्धन संदीप वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी एक घंटे तक फंसी रही। जाम की सूचना पर सीओ गौरव त्रिपाठी, इंस्पेक्टर मनोज मलिक मौके पर पहुंचे। बमुश्किल वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। अश्वनी शर्मा, सरिता निवासी जयपुर ने बताया कि होली देखने बरसाना जा रहे हैं, एक घंटे से जाम में फंसे हैं। अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंसी है, पुलिस की व्यवस्था खराब है।
विज्ञापन
गोवर्धन मार्ग पर 12 पार्किंग स्थल बनाए गए थे, इस मार्ग पर भीड़ का अधिक दबाव है। इसलिए जाम के हालात उत्पन्न हुए हैं। पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित करा दिया है।
गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन