{"_id":"68b0b0d1a109fe09aa088631","slug":"police-put-the-victim-in-the-lockup-mathura-news-c-412-1-mt21004-135-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस ने पीड़ित को ही हवालात में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस ने पीड़ित को ही हवालात में बैठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर पहले फायरिंग की और फिर चाकू-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। जब पीड़ित पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे ही हवालात में बिठा दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसे 19 घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया।
घटना बुधवार शाम की है। जैंत थाना क्षेत्र के गांव बरहरा निवासी उदयवीर मथुरा जा रहे थे। छटीकरा फ्लाईओवर के ऊपर दो बाइक पर सवार चार सगे भाइयों और दो अन्य लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। उदयवीर ने किसी तरह खुद को बचाया। हमलावरों ने उन पर चाकू और सरियों से हमला किया।
उदयवीर शिकायत लेकर जैंत थाने पहुंचे। आरोप है पुलिस ने उन्हें ही हवालात में डाल दिया। बाद में घटना का चश्मदीद ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद जाकर पुलिस ने उदयवीर की शिकायत दर्ज की। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद