फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police personnel deployed at Mahuan Toll to stop farmers from heading to Delhi

Mathura News: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए महुअन टोल पर पुलिसकर्मी तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police personnel deployed at Mahuan Toll to stop farmers from heading to Delhi
फरह। किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए महुअन टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उनको समझाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि संसद के मानसून सत्र के कारण नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है। इसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारीे ने बताया कि किसानों को समझाने के लिए महुअन टोल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं। संवाद
विज्ञापन


धरना देने जा रहे दो किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
वृंदावन। केंद्र सरकार के इंडो अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के दिल्ली चलो के आह्वान पर मथुरा से दिल्ली जाने से पहले ही पुलिस ने दो किसान नेताओं को गौरा नगर स्थित घर पर नजरबंद कर लिया है। किसान सेना के पदाधिकारी दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन का भी समर्थन कर रहे हैं। किसान सेना के पदाधिकारियों ने मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी प्रभारी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

किसान सेना के जिला संगठन प्रभारी संजय यादव एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वकील मोहम्मद जिले में सक्रिय संगठन के 35 कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की रात को दिल्ली किसान घाट पर प्रस्तावित धरना के लिए जाने वाले थे। आधी रात को पुलिस बल गौरा नगर स्थित उनके घर पहुंच गया और दोनों किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया। पूरे दिन घर पर पुलिसकर्मी तैनात रहने के बाद शाम को दोनों नेताओं ने मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राहुल कुमार को घर पर ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। किसान सेना के जिला संगठन प्रभारी संजय यादव ने कहा कि ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों एवं छोटे व्यापारियों के साथ देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। यह समझौता करोड़ों लोगों की आजीविका एवं प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि किसान सेना के दो पदाधिकारियों को उनके घर में ही नजरबंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed