फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police nab criminal in encounter in Mathura

Mathura: हत्या के प्रयास में फरार चल रहा बदमाश दबोचा, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; असलहा व नकदी बरामद

Mon, 04 May 2026 04:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 04 May 2026 04:51 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने असलहा और नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन
Police nab criminal in encounter in Mathura
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 23:22 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ऊंचा गांव रिठौरा मार्ग स्थित बम्बे की पटरी पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कप्तान पुत्र हेलम निवासी ग्राम नंगला इमाम खां थाना बरसाना के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी थाना बरसाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद असलहा घटना में प्रयुक्त बताया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वांछित के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, दीपक कुमार, मदन सिंह, हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, दिनेश भाटी, यशपाल सिंह, कांस्टेबल गुरमीत, धर्मेन्द्र और ऋषभ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed