{"_id":"5f54f76a8ebc3e367d0afcf3","slug":"police-mathura-news-agr458082126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म-हत्या के आरोपी बनवारी की बहन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म-हत्या के आरोपी बनवारी की बहन गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी बनवारी की बहन।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी बनवारी की बहन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद बनवारी अपनी बहन के घर गया था। पुलिस ने बहन को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह फरार हो गई थी। बहन के पास से पुलिस को बनवारी के कपड़े और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
गांव डहरूआ निवासी बनवारी पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की बच्ची को अपनी भांजी के साथ ले जाने के बाद दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बच्ची के शव को खेत में छोड़कर अपनी नौ वर्षीय भांजी को छोड़ने अपनी बहन नीलम के घर गया। जानकारी पर पुलिस नीलम के घर छाता के गांव नौगांव पहुंची तो नीलम मौके पर नहीं मिली।
इस पर बनवारी की भांजी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पूछताछ की। पूछताछ में भांजी ने खेत पर जाने की बात स्वीकार की। पुलिस लगातार बनवारी की बहन की तलाश कर रही थी लेकिन वह आगरा आदि स्थानों पर भाग रही थी। रविवार को पुलिस ने नीलम को पकड़ लिया। पुलिस नीलम को छाता उसके घर ले गई, जहां से बनवारी का बैग बरामद हुआ। इसमें बनवारी के पहनने वाले कपड़े, जूता आदि बरामद हुए। नीलम को गिरफ्तार करने में स्वॉट टीम, एसओजी टीम तथा थाना जमुनापार पुलिस शामिल रहीं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि नीलम से मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में मिले बनवारी के अहम सुराग
बनवारी की बहन नीलम से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बनवारी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। नीलम से पूछताछ के बाद स्वॉट और एसओजी टीम बनवारी की तलाश में जुट गई हैं। बताया जाता है कि बनवारी वारदात की जानकारी देने के बाद ही बहन के पास से फरार हुआ था।
बनवारी के और भी है संरक्षणदाता
बनवारी के और भी संरक्षणदाता हैं, जो गांव में रहते हैं। उनके द्वारा कई मौकों पर बनवारी को पुलिस से बचाया जाता था। इस कारण दुष्कर्म के आरोपी का गांव में दबदबा हो गया था। पुलिस अब गांव में ऐसे अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है ।
कैंडल मार्च निकालते लोगों को पुलिस ने रोका
दुष्कर्म तथा हत्या की शिकार बालिका की आत्मा की शांति के लिए गांव डहरूआ में निकाले जा रहे कैंडल मार्च को थाना जमुनापार पुलिस ने रोक लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बनवारी की जल्द ही गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया गया है।