{"_id":"29ec785a263a99ea27efc18781c3ca6e","slug":"police-have-failed-to-catch-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे को दस साल बाद जेल भेज पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे को दस साल बाद जेल भेज पाई पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा सेंट्रल जेल से एक महीने की पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी को पुलिस ने दस साल बाद जेल वापस भेज पाई। युवक अड़तीस साल पुराने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पैरोल पर छूटने के बाद वह पुलिस को चकमा देता रहा। गुरुवार को पुलिस ने उसे होडल से गिरफ्तार किया है।
थाना कोसीकलां क्षेत्र का गांव हुलवाना निवासी रूपचंद्र पर 1977 में गांव के युवक की हत्या का आरोप था। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद रूपचंद्र का आगरा की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। 2005 में जेल सेे उसे एक महीने की पैरोल मिली।
रूपचंद्र जेल से बाहर आने के बाद वापस नहीं गया और पुलिस को चकमा देता रहा। मामले में जेल प्रशासन की ओर से कई बाद आईजी और मथुरा पुलिस से जवाब तलब किया गया लेकिन पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही। दस साल बाद गुरुवार को रूपचंद्र मथुरा स्वाट टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाट टीम और कोसी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रूपचंद्र को होडल से गिरफ्तार कर लिया। शाम को करीब 4:30 बजे उसे मथुरा कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।