{"_id":"5edce2b88ebc3e90a359cd5f","slug":"police-crime-arestted-loot-mathura-mathura-news-agr4450820110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजना के व्यापारी से हुई लूट का खुलासा एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजना के व्यापारी से हुई लूट का खुलासा एक दबोचा
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना पुलिस ने बाजना के व्यापारी से हुई करीब ढाई लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए अलीगढ़ निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उससे 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
29 मई को बाजना के व्यापारी योगेश गुप्ता से नौहझील में पशु पैठ के पास दिनदहाड़े करीब ढाई लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने शनिवार को अलीगढ़ के गोंडा थाना के बेलोट निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्यामवीर को राम नगला से पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को लूटे गए 80 हजार रुपये व व्यापारी का बैग बरामद हुआ।
बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने यह घटना उसने अपने साथी रविंद्र पुत्र पप्पू सिंह, रोहित उर्फ पिलानी पुत्र एडल सिंह निवासी बेलोट गोंडा के साथ की थी। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद