{"_id":"5ba7a4cb867a557fef6f89e5","slug":"police-catch-the-thief-seven-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार का इनामी वाहन चोर पकड़ा गया, सात मोटर साइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह हजार का इनामी वाहन चोर पकड़ा गया, सात मोटर साइकिल बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एक इनामी वाहन चोर को पड़कने में सफलता हासिल हुई। अलीगढ़, हाथरस और मथुरा में वाहन चोरी और घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला अंतर्राज्जीय वाहन चोर नौहझील पुलिस ने पकड़ लिया है। डेढ़ माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इस इनामी के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह और बाजना चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने नगला हंसी (राया) निवासी बॉबी उर्फ रोहित को पकड़ा है। उसने अलीगढ़, हाथरस और मथुरा में वाहन चोरी और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले इसके दो साथी हथियारों के साथ पकड़े गए थे। पकड़े गए इनामी पर घरों में चोरी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने नौहझील पुलिस की टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन