{"_id":"62419cef75c05218e36fd2bd","slug":"police-arrested-two-vicious-crooks-involved-in-robbery-incidents-mathura-news-mtr515168441","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाश किए पुलिस ने गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाश किए पुलिस ने गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग लूट की तीन घटनाओं में शामिल दो लुटेरों को पुलिस ने लूटी गई नकदी, मोबाइल, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में तीन माह पहले दिनेश शर्मा निवासी कूंबरा थाना इगलास जिला अलीगढ़ से बाइक सवार बदमाशों ने 1.65 लाख रुपये टैंटीगांव-कराहरी मार्ग से लूट लिए थे। उसके बाद सगीर खान निवासी राजागढ़ी से टैंटीगांव-खैर मार्ग पर गांव सुदामा गढ़ी के पास से बाइक, मोबाइल एवं 13 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। उसके बाद टैंटीगांव-मांट मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था।
पुलिस ने रविवार रात हरनौल मोड़ चौकी के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजेश व सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी गढ़ी कोरखारा थाना राया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से लूट के 49 हजार रुपये, तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल फोन, एक बैग, लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया है कि राजेश शातिर बदमाश है। उसने क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं को अलग-अलग बदमाशों के साथ मिल कर अंजाम दिया है।