फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested accused who threatened to blow up storyteller Aniruddhacharya in Mathura

Mathura: आश्रम में रहकर खाता था खाना, अनिरुद्धाचार्य को ही बम से उड़ाने की दी धमकी, डेढ़ लाख के लिए रची साजिश

Tue, 11 Apr 2023 09:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसकने बताया कि वह आश्रम में रहकर ही खाना खाता था। डेढ़ लाख रुपये के लिए उसने यह साजिश रची। 

विज्ञापन
Police arrested accused who threatened to blow up storyteller Aniruddhacharya in Mathura
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेढ़ लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए बल्लभगढ़, हरियाणा के युवक ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने धमकी लिखा पत्र उनके आश्रम में डाला था। आरोपी ने कथावाचक से एक करोड़ रुपये की भी मांग की थी। वृंदावन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी धमकी देने से पहले गौरी गोपाल आश्रम में भोजन करके सौ फुटा पुल के नीचे सोया करता था।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पांच अप्रैल को कथा वाचक अनिल कुमार तिवारी (अनिरुद्धाचार्य महाराज) निवासी संत कॉलोनी परिक्रमा मार्ग वृंदावन और उनके परिवार को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी व एक करोड़ रुपये की मांग का पत्र उनके आश्रम में डाला था। 

विज्ञापन

हरियाणा से किया गया गिरफ्तार

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची और मंगलवार को सौ फुटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन सैनी निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में खाना खाता खाता था आरोपी

आरोपी ने बताया कि उसके बच्चों की तबीयत खराब होने पर उसने कई लोगों से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उसके घर में कहासुनी हो गई। इससे निराश होकर वह वृंदावन आ गया। प्रेम मंदिर दर्शन के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। ऐसे में वह गोरी गोपाल, आश्रम में खाना खाता खाता और रात में 100 फुटा पुल के नीचे सो जाता था।

20 दिन से आश्रम में था

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी करीब 20 दिन से गौरी गोपाल आश्रम में रहकर ही खाना-पीना करता था। कर्ज उतारने के लिए उसने साजिश रची। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र आश्रम के कार्यालय के पास वाटर कूलर के ऊपर रख दिया। आश्रम संचालकों के हाथ में पत्र आते ही खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed