{"_id":"6548fa99e6d27a17f200e737","slug":"police-arrested-accused-teenager-in-mathura-who-raped-three-year-old-innocent-girl-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया बाल सुधार गृह
Mon, 06 Nov 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:27 PM IST
सार
मथुरा में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम से किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बाल अपचारी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपी को गांव के तिराहे से पकड़ लिया। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तीन साल की मासूम शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका नाबालिग पड़ोसी वहां आया। बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर में ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन बाल अपचारी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्हें बच्ची बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बाल अपचारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया बाल अपचारी को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।