{"_id":"693dcdbebf306553bc0903dd","slug":"players-showcased-their-strength-in-the-matri-shakti-womens-braj-kabaddi-premier-league-mathura-news-c-369-1-mt11017-139701-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मातृ शक्ति महिला ब्रज कबड्डी प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मातृ शक्ति महिला ब्रज कबड्डी प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
मथुरा। शान्तनु बिहारी शिवलाल इंटर कॉलेज सतोहा में चल रही मातृ शक्ति महिला ब्रज कबड्डी प्रीमियर लीग के द्वितीय सत्र का शुभारंभ शान्तनु बिहारी मंदिर के पुजारी नरसिंह दास, सतीश लाला समाजसेवी व मेहरौली के प्रधान ठा. ओमप्रकाश ने किया। पहला मैच गोवर्धन जायंट्स व मांट स्टीलर्स के बीच हुआ। इसमें मांट स्टीलर्स टीम 16 अंकों से विजयी रही।
दूसरा मैच मथुरा दबंग व नंदगांव वारियर्स के बीच हुआ, जिसमें मथुरा दबंग टीम 21 अंकों से विजयी रही। तीसरा मैच राया योद्धा व मांट स्टीलर्स के बीच हुआ, जिसमें मांट स्टीलर्स ने 41 अंकों से विजय प्राप्त की। राया योद्धा व गोवर्धन जायंट्स के बीच हुए मैच में गोवर्धन जायंट्स की टीम 23 अंकों से विजयी रही। नंदगांव वारियर्स व मांट स्टीलर्स के बीच हुए मैच में दोनों टीमें बराबर रहीं।
फरह पलटन व नंदगांव वारियर्स के बीच हुए मैच में नंदगांव ने 31 अंकों से जीत हासिल की। मथुरा दबंग व गोवर्धन जायंट्स के बीच हुए मैच में मथुरा दबंग 4 अंकों से जीती। राया योद्धा व फरह पलटन के बीच हुए मैच में फरह पलटन 30 अंकों से विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पालेन्द्र पहलवान, अरविंद राजपूत, लाखन सिंह, नारायण सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में राकेश तांगर, वीरेन्द्र व भावना रहे।