मथुरा। जनरलगंज के सुभाष इंटर कॉलेज परिसर में में गुड मूव चेस क्लब द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 80 खिलाड़यों ने प्रतिभाग किया।
शतरंज उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव चतुर्वेदी और विकास गौतम ने किया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में शिवा गौतम ने प्रथम, शरद चतुर्वेदी ने द्वितीय और अभिजीत सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में दिव्यांश मौर्य विजेता रहे जबकि सागर रावत दूसरे और प्रमोद चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 वर्ग में कार्तिक गुप्ता ने पहले, शरद्वल वर्मा दूसरे और प्रखर चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-11 वर्ग में देव चतुर्वेदी प्रथम, अभियांश चतुर्वेदी द्वितीय और ज्योतिष अग्रवाल तृतीय रहे। प्रतियोगिता में आकाश अग्रवाल को बेस्ट यंगेस्ट, सुभाष इंटर कॉलेज को बेस्ट स्कूल और ईशानी भारद्वाज को बेस्ट गर्ल का पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता नवीन चतुर्वेदी तथा संचालन आकाश गौतम ने किया। निर्णायक मंडल में राहुल उपाध्याय, अर्जुन अरोड़ा और इंदु भूषण शर्मा शामिल रहे। संवाद