फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pharmacist Day was celebrated with a cake-cutting ceremony at the district hospital.

Mathura News: जिला अस्पताल में केक काटकर मनाया फार्मासिस्ट दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:40 AM IST
सार

मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर समारोह आयोजित हुआ। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में केक काटा गया।

विज्ञापन
Pharmacist Day was celebrated with a cake-cutting ceremony at the district hospital.

विस्तार

मथुरा। फार्मासिस्ट हमारे ऐसे योद्धा हैं जो पर्दे के पीछे रहकर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। मरीज को स्वस्थ करने में जितना योगदान डॉक्टर का होता है, उतना ही फार्मासिस्ट का भी रहता है।
विज्ञापन

यह विचार बृहस्पतिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने सभी फार्मासिस्ट को बधाई दी और ईमानदारी तथा निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व अस्पताल परिसर में केक काटकर फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट अशोक सारस्वत, एसपी गौतम, गिरिराज सारस्वत व विद्यार्थी झंकार तरकर, पंकज गौड़, आशीष आनंद, जीतेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed