{"_id":"6ae0936c089ba657030714a7","slug":"petrol-tanker-overturns-in-mathura-villagers-rush-to-collect-fuel-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा में कार बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-बर्तन लेकर तेल लूटने दौड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा में कार बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-बर्तन लेकर तेल लूटने दौड़े ग्रामीण
Tue, 27 Oct 2026 05:35 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:35 PM IST
सार
मथुरा के महावन में बरेली-जयपुर हाईवे पर गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ ग्रामीण बाल्टी-बर्तन लेकर पेट्रोल भरने पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोका। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति संभाली। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के महावन में बरेली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नगला जंगली महावन के पास पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टैंकर पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, नायरा कंपनी का टैंकर मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। नगला जंगली के पास गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टैंकर हाईवे पर पलट गया।
टैंकर पलटने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग टैंकर से पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को रोककर मौके पर स्थिति नियंत्रित की। हादसे के चलते बरेली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।