फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People lost their senses after seeing the devotional presentation of the praise of Vishnu

विष्णु स्तुति की भक्तिमय प्रस्तुति देख सुधबुध खो बैठे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
People lost their senses after seeing the devotional presentation of the praise of Vishnu
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज रज उत्सव के हुनर हाट मंच पर बृहस्पतिवार को कुंजलता मिश्रा व साथी कलाकारों ने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति को देख पंडाल तालियों से गूंज उठा। विष्णु स्तुति की भक्तिमय प्रस्तुति हुनर हाट के सांस्कृतिक मंच पर जब हुई तो पंडाल में बैठे सभी श्रोताजन अपनी सुधबुध खो बैठे।
विज्ञापन

राग पल्लव पर शिष्याओं के साथ कुंजलता मिश्रा ने अभिनव प्रस्तुति दी। अंत में उन्होंने यमुना स्तुति कर अपनी नृत्य प्रस्तुति का समापन किया। कुंज लता मिश्रा ने प्रस्तुति के लिए तीर्थ विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। नृत्य प्रस्तुति में विष्णु प्रिया, सोफिया, अवतारी, राधिका, रीमि, मधुमिता, मानसी, गौरंगी, चित्रा, पार्वती, गिरजेश, वृषभानु रहे। निर्देशन गुरु प्रताप नारायण व प्रबंधन विष्णु प्रिया ने किया।
विज्ञापन

वृंदावन की भक्त व अमेरिका निवासी बाला चंद्रा द्वारा भरत नाटॺम शैली में पद्मावत एक अवतार की सुंदर प्रस्तुति मंच पर दी। उन्होंने जयदेव कृत मधुरष्टक की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डीसीईओ पंकज वर्मा ने कहा कि ब्रज संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। उत्सव के माध्यम से जहां ब्रज के कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है, वहीं विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति का भी ब्रजवासी आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाला चंद्रा शेखर का सम्मान रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष भरत शर्मा, सचिव मुकेश कृष्ण शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बच्चू सिंह व बाल विकास मंच ने किया। समन्वयक अनूप शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को समापन पर यश भारती सम्मान प्राप्त गीतांजलि शर्मा साथी कलाकारों के साथ दोपहर 2:30 से 4:30 तक प्रस्तुति देंगी। संयोजक संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दीपिका शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed