फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People affected by waterlogging have gone on a hunger strike.

Mathura News: जलभराव से परेशान लोग भूख हड़ताल पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
People affected by waterlogging have gone on a hunger strike.
भूख हड़ताल पर बैठे डॉ सचिन व अन्य अभिभावक। 
मथुरा। पुष्पांजलि उपवन की 100 फुटा सड़क पर पिछले एक माह से जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क नीची होने और नाले की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा है। हालात यह है कि सड़क पर कई फुट पानी भरा होने से क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस समस्या का समाधान न होने के कारण क्षेत्रीय लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से परेशान वार्ड संख्या 59 और 33 के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय निवासी डॉ. सचिन ने बच्चों और अभिभावकों के साथ 24 जुलाई से 100 फुटा रोड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यालय जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि समस्या समाधान के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पुनीत वार्ष्णेय, तारा ठाकुर, देशराज ठाकुर, रामचरन पंडित, शंकर लाल, प्रदीप कुमार शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अभिभावक और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed