फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Peace Possible Through Respect and Harmony in Society

समाज में सम्मान व समन्वय से शांति संभव: पुष्कर मिश्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Peace Possible Through Respect and Harmony in Society
वृंदावन। रजा पुस्तकालय रामपुर के निदेशक पुष्कर मिश्र ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बढ़ती असहिष्णुता और संघर्षों की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में परस्पर सम्मान, समन्वय और सांस्कृतिक समझ विकसित नहीं होगी तब तक स्थायी शांति संभव नहीं है।
विज्ञापन

रज़ा पुस्तकालय, वृंदावन शोध संस्थान और ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के बीच साझेदारी ज्ञान, संस्कृति और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए समाज को अधिक समरस और शांतिपूर्ण दिशा प्रदान करेगी। यह विचार उन्होंने रामपुर में स्थित रजा पुस्तकालय में वृंदावन शोध संस्थान और ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के बीच हुए समझौते के अवसर पर व्यक्त किए। इससे तीन संस्थाएं अनुसंधान, अनुवाद, प्रदर्शनी और शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन

वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक डॉक्टर राजीव द्विवेदी ने कहा कि दोनों संस्थान संयुक्त प्रयासों से अधिक उत्कृष्ट परिणाम देंगे। संस्थान के पास 30 हजार से अधिक पांडुलिपियों का संग्रह है जिनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है। ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजय तनेजा, रजत शुक्ला, अब्दुल हफीज, मोहम्मद अकमल, आरिफ अब्बास, यूसुफ अयाज़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed