{"_id":"f687915e2d3c595bd7e644907ce32494","slug":"part-robbing-two-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कर भाग रहे दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव देवी आटस में चोरी करने घुसे चार बदमाशों में
से दो को गांववासियों ने दबोच लिया। दो बदमाश लाखों के जेवरात और नकदी
लेकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पिटाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर
दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।।
देवी आटस निवासी ब्रजमोहन शर्मा और उनके भाई प्रेमचंद्र के मकान आसपास हैं। दोनों भाई रविवार रात को रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने मथुरा गए थे। घर पर केवल महिलाऐं थी। रात में करीब दो बजे चोर घरों में घुस आए और किवाड़ तोड़ने लगे। महिलाओें ने विरोध किया तो जंगले से तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इस पर महिलाओं ने मोबाइल से गांव के लोगों और प्रेमचंद व ब्रजमोहन को सूचना दी। ब्रजमोहन के घर की महिलाओं से बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दरवाजा खुलवा लिया और जेवर व नकदी लूट ली। इधर गांववासियों ने भाग रहे दो बदमाश चंद्रपाल निवासी गांव खमानीपुरा और ब्रिजेंद्र सिंह निवासी गांव साविद थाना निबौरा आगरा को दबोच लिया। उनके कब्जे से नकब लगाने का सामान और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं। दो बदमाश लूटा गया माल लेकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की लोगों ने जमकर पिटाई की। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों को वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में प्रेमचंद्र ने 80 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और 10 हजार रुपये नकदी लूटने की रिपोर्ट जैंत चौकी में दर्ज कराई है। चंद्रपाल, ब्रिजेंद्र और उनके दो साथियों को नामजद किया है।
बावरिया गिरोह
मथुरा। जैंत चौकी क्षेत्र के गांव देवी आटस में प्रेमचंद्र और ब्रजमोहन शर्मा के घर में घुसे बदमाशों को पुलिस बावरिया गिरोह का होने का अंदेशा जता रही है। एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े बदमाशों की आगरा निबौरा थाने से क्राइम हिस्ट्री व करेक्टरॉल पता कराया जा रहा है