फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panic ensued after a snake was spotted on a tree at the PWD office.

Mathura News: पीडब्ल्यूडी ऑफिस में पेड़ पर सांप देख मची अफरातफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Panic ensued after a snake was spotted on a tree at the PWD office.
पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित पेड़ पर लटका हुआ सांप।
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में सोमवार को एक सांप निकल आया। इससे कार्यालय में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बाद में सांप के पेड़ पर चढ़ जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित विभाग के खंडीय कार्यालय परिसर के आंगन में पापड़ी का पेड़ है। सोमवार दोपहर अमीन कक्ष के सामने इस पेड़ पर एक सांप को लटका देख एक कर्मचारी की चीख निकल गई। शोर सुनकर कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी, कर्मचारी अपने कक्षों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि यहां करीब 5 फीट लंबा पीले रंग का सांप पेड़ की डालियों के सहारे लटका हुआ था। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कार्यालय में अफरातफरी रही। वहीं लोगों के शोर-शराबे के बीच सांप पेड़ पर चढ़कर टहनियों एवं पत्तियों के बीच ओझल हो गया। पीडब्ल्यूडी के अमीन बच्चू सिंह ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed