फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   panchkosiya yatra at akshya navmi

अक्षय पुण्य पाने को मानव शृंखला बना पंचकोसीय मार्ग

Fri, 20 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
panchkosiya yatra at akshya navmi
अक्षय नवमी को पुण्य अर्जित करने की होड़ में मथुरा के पंचकोसीय मार्ग में मानव शृंखला बनी नजर आई। लाखों कदम राह पर बढे़ चले जा रहे थे। मंदिरों में दर्शन करने वालों की कतार लगी रही। भजन संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर पुण्य हासिल किया।
विज्ञापन


वाराह पुराण के अनुसार वाराणसी में एक हजार दिन निवास करने के बाद जितना पुण्य अर्जित होता है उतना ब्रज में एक दिन निवास करने से ही मिल जाता है।

कार्तिक शुक्ल नवमी (अक्षय नवमी) को अर्जित किए जाने वाले पुण्य का कभी भी क्षय नहीं होता। इसी मान्यता के चलते शुक्रवार को भोर से ही मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए होड़ मच गई। बच्चे, बूढ़े, जवान हर कोई परिक्रमा की धुन में निकल पड़ा।
विज्ञापन


इधर परिक्रमार्थियों के स्वागत के लिए ब्रजवासियों ने भी पलक पांवड़े बिछा दिए। जगह-जगह चाय नाश्ता, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम किया गया।

पथरीले रास्तों पर घायल हुई आस्था
मथुरा। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पत्थर, कंकरीट और कांटों ने परिक्रमार्थियों की कड़ी परीक्षा ली। संग्रहालय के निकट, कंकाली के निकट, महाविद्या आदि क्षेत्र में पथरीले रास्तों ने परिक्रमार्थियों को परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा
मथुरा। पंचकोसीय परिक्रमा में चल रही महिलाओं ने सुबह आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने कहानी सुनकर पुण्य अर्जित किया।

सरस्वती कुंड पर मेले सा नजारा
मथुरा। परिक्रमा मार्ग में सरस्वती कुंड पर मेले से नजारे ने परिक्रमा कर रहे बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया। यहां झूले, चाट-पकौड़ी के ठेलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बच्चों के खिलौने की दुकानें भी बच्चों को लुभा रहीं थीं।

गन्ने की खरीदारी के लिए मची होड़
अक्षय नवमी को गन्ना खाने के महात्म्य के चलते परिक्रमार्थियों ने गन्ने की जमकर खरीदारी की। इस दौरान गन्ने की कीमत 10 रुपये प्रति नग से उछलकर 30 रुपये तक पहुंच गई।

पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मथुरा। नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने अक्षय नवमी पर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन के ऊपर से लगने वाली परिक्रमा को रोकने के लिए अंडरपास सुचारु कराए जाने के बाद उन्होंने शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया।


इस अवसर पर गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार भारती, अवर अभियंता राजपाल यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह, स्वच्छता निरीक्षक आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed