फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Overloaded tractor-trolley stuck on canal bridge

Mathura News: कैनाल पुल पर ओवरलोड ट्रैक्टर- ट्रॉली फंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolley stuck on canal bridge
कोसीकलां। गोपाल बाग के समीप शेरगढ़ रोड पर कैनाल पुल पर रविवार को ओवरलोड गर्डर से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर फंस गई। घटना के बाद सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था। पुल पर चढ़ते समय वाहन के फंस जाने के कारण उसके आसपास से अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई और एक तरफ लंबा जाम लग गया। जाम में छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहन भी फंसे रहे। पुल जैसे संवेदनशील मार्ग पर भारी वाहनों के फंसने से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि जिस समय ट्रॉली फंसी, उस दौरान यदि पीछे कोई वाहन होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed