Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशाई, दो लोगों की मौत...10 से अधिक घायल; सीएम ने तलब की रिपोर्ट
गंगाजल परियोजना से बनाई गई पानी की टंकी धराशाई हो गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में स्थित 2.5 लाख लीटर की क्षमता की पानी की टंकी रविवार शाम 6 बजे करीब भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, 10 से अधिक लोग घायल है। मलबे में अन्य कई लोगों के दबे होने की संभावना है। देर रात तक घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी रहा।
दो साल पहले गंगाजल परियोजना के तहत बनी इस टंकी में लीकेज के कारण पिलर कमजोर होने से इसके गिरने की बात सामने आई है। डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। सीएम ने इस घटना की रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने बताया कि आदेश की उच्चस्तरीय कमेटी जांच करेगी। जिम्मेदारों पर मुकदमा व कड़ी कार्रवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट में हुई थी रिट दाखिल
कृष्ण विहार में रहने वाले कमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस टंकी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की थी। उसमें शिकायत थी कि घनी आबादी के बीच इस टैंक को बनाया गया है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।ये लोग हुए घायल
- 50 वर्षीय महावीर पुत्र मावशीराम निवासी मुरैना
- 35 वर्षीय नवाब सिंह निवासी जगनेर, आगरा
- 34 वर्षीय वीपेंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी बाजना, मथुरा
- 45 वर्षीय सरस्वती पत्नी स्वः गोपाल निवासी कृष्ण विहार
- 6 वर्षीय प्रिंस पुत्र संजय गोस्वामी निवासी कृष्ण विहार
- 84 वर्षीय गौरी शंकर निवासी कृष्ण विहार
- 52 वर्षीय बेबी गोस्वामी पत्नी रामू पंडित निवासी कृष्ण विहार
- 66 वर्षीय रमेश चंद्र निवासी कृष्ण विहार
- 22 वर्षीय निकुंजा पुत्री मुकेश कुमार निवासी कृष्ण विहार
- 65 वर्षीय कमलेश पत्नी रमेश चंद निवासी कृष्ण विहार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.