{"_id":"699a986761040169780599b0","slug":"over-50-cyber-criminals-arrested-from-three-villages-in-mathura-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह चार गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, 50 से अधिक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह चार गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, 50 से अधिक पकड़े
Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में रविवार को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। चार गांवों में ऑपरेशन चलाते हुए 50 से अधिक आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
साइबर अपराधियों को पकड़कर थाना शेरगढ़ लाया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में बड़ी करवाई के बाद अब शेरगढ़ पुलिस ने अपने क्षेत्र के चार गांव में तड़के साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। गांवों की घेराबंदी कर दबिश देकर करीब 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ मौके से भागने में सफल रहे। दो दर्जन पुलिस की गाड़ियां जैसी ही गांव में पहुंची तो ग्रामीण दशहत में आ गए।
रविवार तड़के सुबह जब ग्रामीण सो रहे थे, पुलिस की करीब दो दर्जन गाड़ियां एक साथ गांव बाबूगढ़, जंघावली और विषमभरा समेत चार गांवों में पहुंचीं। चारों गांव हूटरों की आवाज से गूंजने लगे। पुलिस ने घेराबंदी और दबिश देकर 50 से अधिक ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा, जिन पर साइबर ठगी में संलिप्त होने का संदेह था। यह माना जा रहा है कि ये लोग विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी, जैसे कि फिशिंग, ऑनलाइन जालसाजी और अन्य डिजिटल अपराधों में शामिल हैं। हालांकि, कुछ संदिग्धों को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई और वे भागने में कामयाब रहे।
ठगों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनसे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन संदिग्धों का संबंध गोवर्धन में हाल ही में हुई बड़ी कार्रवाई से है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-आगरा ब्रेकिंग: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की माैके पर ही माैत; केबिन काटकर निकाला शव