फरसा वाले बाबा की मौत के बाद चार घंटे तक क्षेत्र में अराजकता फैली रही। जिले के अलावा अन्य स्थानों से आई पुलिस फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में गोवर्धन और ईद के कारण क्षेत्र में तैनात थी। फोर्स की कमी के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। चंद पुलिसकर्मियों की एक नहीं चली।
2 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
छाता थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गए और पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने अफसरों के वाहनों को भी निशाना बनाया। कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। कई सैलानियों को भी पीट दिया।
3 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे चंद्रशेखर महाराज (फरसा वाले बाबा) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गोसेवक संदिग्ध गोतस्करों पर बाबा की हत्त्या करने का आरोप लगाने लगे और शव लेकर कोसीकलां के बठैनकलां पुलिस चौकी पहुंचे। वहीं जब उनकी मौत की खबर आसपास के गांवों में पहुंची तो सैकड़ों की भीड़ उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़ी।
4 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
समर्थक बाबा का शव बरसाना स्थित गांव आजनौख ले आए। जब यहां गोस्तकरों द्वारा बाबा की हत्या करने का शोर मचा तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया। वह लोडर गाड़ी में बाबा का शव रखकर छाता स्थित हाईवे पर पहुंच गए। सुबह करीब 7 बजे छाता कस्बा चौकी के पास गो सेवकों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और संदिग्ध गोतस्करों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
5 of 14
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास पर बात नहीं बनी। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक के बाद भीड़ आक्रोशित होते हुए बेकाबू हो गई। गुस्साई भीड़ ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को निशाना बनाना शुरू किया। अधिकारियों के वाहनों की शीशे तोड़ दिए। पथराव में करीब दो दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।