फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage expressed over the attack at the guest house

Mathura News: गेस्ट हाउस में किए हमले पर रोष जताया, कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Outrage expressed over the attack at the guest house
कोसीकलां। वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा और युवती पर किए हमले से ब्राह्मण समाज में रोष है। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। वहीं आरोपी राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विप्र समाज प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ निवासी मेघा साहू एवं अनुराग शर्मा ने चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर लिए थे। एग्रीमेंट की शर्त न मानने पर गेस्ट हाउस स्वामी से पैसे लौटाने को कहा तो उन पर हमला कर दिया। रविवार को मोहल्ला तांगड़ा में आयोजित बैठक में ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पालीवाल, वेदराम शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि तीन दिन से घायल अनुराग थाने के चक्कर लगा रहा है, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बैठक में राम प्रसाद शर्मा, मनोज त्यागी, दीनबंधु, देवेश त्यागी, देवदत्त, मनोज शर्मा, गिरधारी, मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed