फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Organization busy with preparations; message not yet received

Mathura News: संगठन तैयारियों में जुटा, अभी नहीं मिला संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Organization busy with preparations; message not yet received
मथुरा। विधानसभा चुनाव 2027 में जीत का फार्मूला तैयार करने के लिए कान्हा की नगरी में मंथन होगा। भले ही इसकी आधिकारिक घोषणा न हुई हो पर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। अक्तूबर माह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन यहां प्रदेश की नई टीम के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसमें सीएम योगी और आरएसएस के भी तमाम दिग्गजों के शामिल होने की सूचना है।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए मथुरा खास है। सीएम तो हर विशेष माैके पर यहां होते ही हैं, नवीन भी नया पदभार ग्रहण करते ही यहां आए थे। अगले साल होने जा रहे यूपी के चुनाव के लिए मंथन का केंद्र मथुरा रह सकता है। चार अक्तूबर को यहां चिंतन बैठक प्रस्तावित है। हालांकि आधिकारिक ताैर पर इसकी कोई घोषणा या पुष्टि नहीं हुई पर संगठन के ताैर पर तैयारियां की जा रही है। बैठक का मुख्य उद़देश्य चुनाव के लिए बेहतर प्लानिंग करना है। खास बात यह है कि आरएसएस के दिग्गज भी बैठक में माैजूद रहने की बात सामने आ रही है। यानी कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। सीधे ताैर पर भाजपा के पदाधिकारी बैठक के यहां होने की सूचना से इंकार कर रहे हैं पर माना जा रहा है कि मथुरा में बैठक हो सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के मुताबिक इस तरह की बैठक की कोई सूचना फिलहाल उन्हें नहीं मिली है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed