फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Orders issued to Panchayat Secretary to pay 45 lakh in outstanding dues to contractors

Mathura News: पंचायत सचिव को ठेकेदारों के बकाया 45 लाख का भुगतान करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to Panchayat Secretary to pay 45 lakh in outstanding dues to contractors
मथुरा। छाता विकास खंड की ग्राम पंचायत फालैन में विकास कार्यों के भुगतान विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में पंचायत सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से ठेकेदारों का करीब 45 लाख रुपया भुगतान करने का आदेश दिया गया है। मामला बिना निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए कार्यादेश जारी करने और अभिलेखों में गंभीर अनियमितताओं से जुड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैसर्स संजय कुमार एवं मैसर्स रवि कुमार को ग्राम पंचायत फालैन में सड़क, नाली और खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए कार्यादेश दिए गए थे। कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर दोनों ठेकेदारों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के माध्यम से कराई। जांच के लिए जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां उजागर कीं। रिपोर्ट में पाया गया कि उपलब्ध अभिलेखों में ग्राम प्रधान और निर्माण कार्य समिति के हस्ताक्षर नहीं थे। कार्य मूल्यांकन पुस्तिका में कार्य प्रारंभ, पूर्णता और मापन की तिथि जैसी आवश्यक प्रविष्टियां भी दर्ज नहीं थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा निविदा संबंधी दस्तावेजों पर भी केवल पंचायत सचिव के हस्ताक्षर मिले, जबकि अन्य सक्षम अधिकारियों और समितियों की स्वीकृति नहीं ली गई थी। जांच रिपोर्ट उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत ने दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही ठेकेदारों के बकाया भुगतान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह को लगभग 45 लाख रुपये का भुगतान अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर करने के आदेश जारी किए। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि हाल की सुनवाई में उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भुगतान पंचायत सचिव से ही कराया जाए। मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed