फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Oppose intensifies of Dhirendra Shastri after calling Brijwasi demons demand for an apology

बैंड बाजा और पटाखे: बृजवासियों को दानव बताए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध, लोग बोले- मांफी मांगें वरना...

Fri, 14 Feb 2025 06:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Feb 2025 06:45 PM IST
सार

विरोध कर रहे संगठनों के लोगों का कहना था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज के आगे स्पष्टीकरण दें और बृजवासियों से माफी मांगें वरना उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Oppose intensifies of Dhirendra Shastri after calling Brijwasi demons demand for an apology
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा में शामिल बैंड बाजों की ध्वनि व ज्वलनशील पटाखों का विरोध कर रहे कॉलौनी वासियों को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दानव बताए जाने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का सहारा लेकर किया बृजवासियों को अपमानित
शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्त्वाधान में परशुराम पार्क में एकत्रित हुए विभिन्न संगठनों के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज स्वयं बृजवासियों का आदर करते हैं, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेमानंद महाराज का सहारा लेकर बृजवासियों को अपमानित किया है। जबकि उन्हें यही नहीं मालूम कि बृजवासियों ने प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध नहीं किया है, बल्कि उन्होंने यात्रा शामिल होने वाले बैंड बाजों और पटाखों का विरोध किया है। जिससे कॉलौनी वासियों के आगे समस्या उत्पन्न हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण दें धीरेंद्र शास्त्री
विरोध कर रहे संगठनों के लोगों का कहना था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज के आगे स्पष्टीकरण दें और बृजवासियों से माफी मांगें वरना उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बृजवासियों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान चंद लाल शर्मा, श्याम सुंदर गौतम, विवेक महाजन, गोविंद नारायण शर्मा,ब्रह्मदेव दुबेदी, प्रदीप बनर्जी,अनिता शर्मा, नीरज गौड, तपेश पाठक, आनंद बल्लभ गोस्वामी,आदि के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed