{"_id":"681e546d73bd67bf3d09319c","slug":"operation-sindoor-brought-peace-to-my-sons-soul-mathura-news-c-29-1-mtr1013-393971-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ऑपरेशन सिंदूर से मिली बेटे की आत्मा को शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ऑपरेशन सिंदूर से मिली बेटे की आत्मा को शांति
मथुरा। शहीद पुष्पेंद्र सिंह के स्मारक स्थल पर पिता तेजसिंह व परिजन।
- फोटो : mathura
Link Copied
सौंख (मथुरा)। जम्मू-कश्मीर के तंगधार सैक्टर में वर्ष 2018 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद पुष्पेंद्र सिंह के परिजन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से खुश हैं। पिता तेज सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकवादियों की कब्र खोद दी है। इससे उनके दिल को सुकून और बेटे की आत्मा को शांति मिली है।
विज्ञापन
13 अगस्त 2018 को नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में दुश्मन से लोहा लेते हुए गांव खुटिया के पुष्पेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। शहीद के पिता तेज सिंह और मां महावीरी ने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों की कब्र खोद दी, देश की सेना को बधाई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अब रुकनी नहीं चाहिए, जब तक हर आतंकी मारा नहीं जाता। पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में वह भारत की तरफ आंख न उठा सके। भाई बनवारी लाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सूचना मिली परिजन के चेहरे खुशी से चमक उठे। ग्रामीणों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।