फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Operation of two wheelers will also be banned on Rang Bharni Ekadashi

रंग भरनी एकादशी पर दो पहिया वाहनों का भी संचालन रहेगा प्रतिबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Operation of two wheelers will also be banned on Rang Bharni Ekadashi
वृंदावन (मथुरा)। रंगभरनी एकदशी पर शहर में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। पुलिस रंगभरनी एकादशी पर दो पहिया वाहनों का भी संचालन नहीं होने देगी। आपात काल में ही वाहनों का संचालन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

14 मार्च सोमवार को रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली का आयोजन होगा। साथ ही एकादशी पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई जाएगी। इसे देखते हुए वृंदावन में अपार भीड़ होने की संभावना है। भीड़ के मद्देनजर 12 मार्च शनिवार की शाम से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ 14 मार्च रंग भरनी एकादशी पर चार पहिया, तिपहिया और दो पहिया वाहनों का भी संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि कई बार दो पहिया वाहनों से भी भीड़ में हालात बिगड़ते हैं। बताया गया है कि दो पहिया वाहन पर बैठे लोग राहगीरों पर पर गुलाल फेंककर मारते हैं इससे दुर्घटना होने की संभावना है। इसे देखते हुए रंग भरनी एकादशी पर दो पहिया वाहनों का संचालन भी बंद रहेगा। आपात स्थिति को देखते हुए संचालन में छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed