फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Operation of fair special trains will start from today

Mathura News: आज से शुरू होगा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Operation of fair special trains will start from today
मथुरा। मुड़िया मेले में स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन 23 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुड़िया मेले के दौरान 8 दिन तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04163 इटावा आगरा छावनी मेमो का मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 11808 आगरा छावनी वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी मेमो को मथुरा जंक्शन तक संचालित किया जाएगा। आगरा छावनी मथुरा जंक्शन मेमो सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आगरा छावनी से प्रस्थान करेगी। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा छावनी मेमो का मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01909 आगरा छावनी को मथुरा जंक्शन तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01910 मैनपुरी आगरा छावनी मेमो का मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04164 आगरा छावनी- इटावा मेमो को मथुरा जंक्शन तक संचालित किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन मथुरा जंक्शन तक किया जाएगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि आवश्यकतानुसार मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed