फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Only 2,700 registered e-rickshaws will operate in Vrindavan.

Mathura News: वृंदावन में 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा ही चलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Only 2,700 registered e-rickshaws will operate in Vrindavan.
वृंदावन। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वृंदावन में केवल 2700 पंजीकृत ई-रिक्शों को ही संचालन की अनुमति दी गई है। इनके लिए मार्ग निर्धारित कर ई-रिक्शों की संख्या तय कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे ई-रिक्शों के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी तीर्थनगरी को जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में यातायात पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन, रूट निर्धारण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं पार्किंग व्यवस्था को और व्यवस्थित बनाने, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में प्रभावी प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सीओ ट्रैफिक संदीप कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम वृंदावन धर्मेंद्र कुमार, टीएसआई शौर्य कुमार के अलावा वृंदावन सिविल सोसाइटी की ओर से अभय वशिष्ठ, पवन ठाकुर, सोहन सिंह सिसौदिया,श्याम सुंदर गौतम, अमित कुमार, विष्णु शर्मा, जितेंद्र सिंह राणा, विवेक आचार्य गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed