फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Onion prices are continuously increasing in Etah

Etah: आलू हुआ सस्ता... तो प्याज के दाम ने निकाले आंसू, आम आदमी की थाली से गायब हो रहा सलाद और सब्जी का राजा

Sat, 28 Oct 2023 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

एटा में आलू सस्ता हुआ तो वहीं प्याज के दामों ने आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। प्याज आम आदमी की थाली से गायब होता दिख रहा है। आगे पढ़ें और जानें जिले में प्याज किस दाम पर बिक रहा है। 

विज्ञापन
Onion prices are continuously increasing in Etah
प्याज - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक तरफ आलू की कीमतों में गिरावट आई है, तो वहीं प्याज के भाव ने रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह से आम आदमी की थाली से प्याज गायब होता दिख रहा है।

विज्ञापन


जिले में पिछले दिनों की अपेक्षा अब आलू की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से आलू को लेकर जहां किसान परेशान है। वहीं आलू के व्यापारियों के माथे पर बल दिखाई दे रहा है। हालांकि कीमतें गिरने से आम खरीदारी खुश है। आलू की कीमतों में पिछले एक माह में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय थोक में जहां साधारण आलू की कीमत 400 से लेकर 600 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं 3797 और चिप्सोना आलू की कीमत 1200 से लेकर 1400 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि पिछले माह साधारण आलू की कीमत 700 से लेकर 1200 रुपये प्रति क्विंटल थी। 3797 और चिप्सोना की कीमत 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल रही थी।

इस समय प्याज की कीमत लंबी छलांग लगा रही है। थोक में इस समय प्याज की कीमत 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम है। जो कि 15 दिन पहले मात्र 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी। थोक विक्रेताओं का कहना है कि अभी प्याज की कीमतों और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मथुरा से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार के लिए दो दिन नहीं मिलेंगी बसें


इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की संभावना है। फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जो एक पखवाड़े पहले तक 25 से 30 रुपये किलो थी। सब्जी कारोबारियों के मुताबिक नासिक से प्याज नहीं आ पा रही है। जबकि नई प्याज आने में समय है। इसी के चलते कीमतें बढ़ी हैं।

बोले व्यापारी-

आलू की कीमतों में गिरावट होने से नकसान हो रहा है। पहले हमने अधिक कीमतों में आलू खरीदा था। जो अब सस्ता है गया है। जिसकी वजह से आलू के व्यापार में घाटा लग रहा है। -वकील मोहम्मद, आलू विक्रेता

प्याज की कीमतों में तेजी आई है। अभी और महंगा होने की आशंका है। बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहक प्याज से परहेज करने लगा है। बिक्री कम हो रही है। -नंदू सिंह, सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed