फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One killed, seven injured in bloody struggle to pull out tractor

ट्रैक्टर निकालने को खूनी संघर्ष में एक की हत्या, सात घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in bloody struggle to pull out tractor
मथुरा/बलदेव। बलदेव के गांव तल्फीगढ़ी में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर निकालने को हुए खूनी संघर्ष में एक तमाशबीन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत सात लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। छह राउंड गोलियां लाइसेंसी बंदूक से चलाई गईं। झगड़े में लाठी-डंडे का इस्तेमाल भी किया गया। बलदेव पुलिस ने घायलों को आगरा और मथुरा में भर्ती कराया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गांव तल्फीगढ़ी निवासी दिनेश पुत्र हीरालाल जाट खेत जोतकर प्लॉट से अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। उसे ट्रैक्टर निकालने से फौजी जगदीश पुत्र हरप्रसाद ने टोका। इस पर दोनों में बहस होने लगी। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच लाइसेंसी बंदूक से गोलियां दागी जाने लगीं। सामान लेने आए पक्कीगढ़ी के रूप सिंह (३२) पुत्र नत्थी के सिर में छर्रे लगे तो खून से लथपथ वह गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा वीपी सिंह पुत्र सौदान सिंह, विकास पुत्र अमर सिंह, सोनू पुत्र सतीश, मोहिनी पत्नी दिनेश, अनीता पुत्र हीरा सिंह और सतीश पुत्र दीवान सिंह निवासी तल्फीगढ़ी और नौहरा निवासी राजकुमार पुत्र लाखन सिंह भी घायल हो गए। रूप सिंह ने आगरा जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चार आगरा और तीन मथुरा में भर्ती कराए गए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गांव में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतक रूप सिंह तमाशबीन था। घायल किस-किस पक्ष के हैं, यह साफ नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed