{"_id":"64f229cdb0d06598240791a8","slug":"one-day-salary-deducted-from-19-employees-found-absent-mathura-news-c-29-1-mtr1015-128266-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अनुपस्थित मिले 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अनुपस्थित मिले 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा
Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार सुबह विकास भवन स्थित सभी विभागों में उपस्थिति रजिस्टर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों के 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
राजीव भवन में कर्मचारियों द्वारा देरी से आने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से सीडीओ मनीष मीना को कर्मचारियों के देरी से आने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उन्होंने सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर) का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें विभिन्न विभाग के 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि गैरहाजिर मिले कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन भी नहीं दिया है। इस पर सीडीओ ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।