फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On Sharad Purnima, Shri Banke Bihari will wear a peacock crown and play a flute

Mathura News: शरद पूर्णिमा पर मोरमुकुट पहन बांसुरी धारण करेंगे श्रीबांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
On Sharad Purnima, Shri Banke Bihari will wear a peacock crown and play a flute
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : mathura
वृंदावन। शरद पूर्णिमा की रात में श्रीबांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर दिव्य और अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेगा। इस दिन ठाकुरजी स्वयं बांसुरी की मधुर तान छेड़ेंगे और चंद्रमा की शीतल किरणें उनके चरणों की वंदना करेंगी। वर्ष भर में इसी दिन एक बार मोरमुकुट पहनकर ठाकुरजी बांसुरी धारण करते हैं।
विज्ञापन

एक ओर मंदिर प्रबंधन ने इस विशेष आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। साल में केवल एक बार, शरद पूर्णिमा की रात ही ठाकुरजी बांसुरी धारण करते हैं। वहीं सेवायतों द्वारा इस दिन ठाकुर की विशेष शृंगार किया जाता है। श्वेत रंग की पोशाक पहने ठाकुरजी मनोहरी रूप में दर्शन देकर श्रद्धालुओं पर अमृतकृपा बरसाते हैं। इस दिन ठाकुरजी की झलक पाने के लिए हर कोई आतुर रहता है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं दो दिन पहले से ही वृंदावन में आना शुरू कर दिया है। होटल और धर्मशालाओं की एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शरद पूर्णिमा को रासलीला और चंद्रमा की विशेष महत्ता से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणें अमृतमयी मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed