Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On Janmashtami, Keshavdev will wear the dress of Ahmedabad

Mathura News: जन्माष्टमी पर केशवदेव अहमदाबाद की पोशाक धारण करेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
On Janmashtami, Keshavdev will wear the dress of Ahmedabad
केशवदेव मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर बैठक करते कमेटी के पदाधिकारी।
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव विराजमान मल्लपुरा में प्रबंध कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भगवान श्री कृष्णा का 5252 वां जन्म महोत्सव धूमधाम से शुक्रवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दिन भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह से देर रात हरि नाम संकीर्तन चलेगा। ठाकुरजी की पोशाक अहमदाबाद से तैयार होकर मंदिर प्रांगण पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात 10 से 11 बजे तक भगवान का 251 किलो दूध, दही, मेवा, बूरा, घृत, केसर आदि से रजत सिंहासन पर विराजमान कर अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी के रात्रि 12 बजे जन्म के दर्शन होंगे। 16 अगस्त को सुबह 6 बजे से भव्य फूल बंगला में विराजमान होकर आराध्य भक्तों को दर्शन देंगे। 17 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। भक्तों को बधाई स्वरूप मेवा, माला, पोशाक, बर्तन, खिलौने, फल आदि लुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर परिसर को रंगी बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। ठाकुरजी का प्रसाद हलवाइयों द्वारा बनना शुरू हो गया है। बैठक में सुरेश अग्रवाल, मनमोहन सर्राफ, महेश गोयल, दिलीप पांडे, कृष्ण गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, बृजनंदन शर्मा, पंकज शर्मा, योगेंद्र गोयल, गजानंद अग्रवाल, मुकट मनी शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed