{"_id":"5e3d724e8ebc3ee5b95350fe","slug":"old-man-dead-mathura-news-agr428343160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से हुई वृद्ध की मौत, किसी ने नहीं मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से हुई वृद्ध की मौत, किसी ने नहीं मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। दो दिन पूर्व पंचायत में झगड़े का समझौता करवा रहे वृद्ध की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। दूसरी ओर उसके बेटे ने शुक्रवार सुबह ही गांव के छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
थाना नौहझील के गांव भैरई निवासी बलवीर सिंह (70) दो दिन पहले छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में समझौता करा रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उसके बेटे राजकुमार की तहरीर पर गांव के जैजन, महिपाल, मोती, महिपाल पुत्र मोती संदीप निवासी भैरई और मथुरा निवासी रामेश्वर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज करवाया।
इसके बाद मोती और जैजन को हिरासत में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से होना आया है। फिर भी पुलिस जांच करने की बात कर रही है।