फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No VIP Treatment at Banke Bihari Temple Goswami Community Bans Special Welcome for Politicians and Officials

UP: बांकेबिहारी मंदिर में VIP ट्रीटमेंट खत्म, अब सत्ताधारी दल के नेता हों या अधिकारी...गोस्वामी समाज का ऐलान

Mon, 21 Jul 2025 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 12:29 PM IST
सार

VIP Treatment At Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध कर रहे गोस्वामीजनों ने नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब  मंदिर में दर्शन करने आने वाले सत्ताधारी दल के किसी भी नेता और स्थानीय अधिकारियों का स्वागत कर न पटुका पहनाएंगे और न ही प्रसादी देंगे।

विज्ञापन
No VIP Treatment at Banke Bihari Temple Goswami Community Bans Special Welcome for Politicians and Officials
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : mathura

विस्तार

Mathura News: वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन देने के दौरान महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से गोस्वामीजनों में आक्रोश है। वह इस मामले को कोर्ट में भी लेकर जाएंगे। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि गोस्वामीजन अब मंदिर में दर्शन करने आने वाले सत्ताधारी दल के किसी भी नेता और स्थानीय अधिकारियों का स्वागत कर न पटुका पहनाएंगे और न ही प्रसादी देंगे।
विज्ञापन

 

शनिवार को ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एके शर्मा श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा हुआ था। महिलाएं उन्हें ज्ञापन देना चाहती थीं, लेकिन सीओ सदर संदीप सिंह ने मंदिर में आते ही उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। उनके हाथ में लगी विरोध की स्लोगन पट्टी को छीन लिया। इससे माहौल और गर्माता चला गया। शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने का मन बनाए गोस्वामियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद गोस्वामीजनों ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब किसी भी सत्ताधारी नेता और स्थानीय अधिकारी का मंदिर में स्वागत नहीं किया जाएगा। वह किसी को माला पटुका नहीं पहनाएंगे। सेवायत नितिन सांवरिया का कहना है कि महिलाओं के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है। सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि कॉरिडोर के विरोध में गोस्वामियों से जो होगा, वह किया जाएगा। अब मंदिर में सत्ताधारी दल के नेता और अधिकारियों का सम्मान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed