फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now there will be no Jain outpost, there will be a police station

अब जैंत चौकी नहीं, होगा थाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no Jain outpost, there will be a police station
चौमुहां (मथुरा)। जनपद में एक और पुलिस थाने का नाम जुड़ गया। सोमवार को नए जैंत पुलिस थाने का उद्घाटन आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा ने किया। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत को नए थाने के रूप में मिलाकर जनपद में 23 थाने हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आईजी आगरा जोन ने विधिविधान पूर्वक पूजा और फीता काटकर नए थाने का उद्घाटन किया। आईजी ने कहा कि थाना अस्तित्व में आने से अब जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। वृंदावन लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संग ही थाने के गांव में सुरक्षा को मजबूत करना होगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए ही नए थाने का सृजन काफी जरूरी है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जैंत के क्षेत्रफल को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर नए थाने का सृजन किया। अब थाना जैंत के तहत दो पुलिस चौकियां, 38 गांव व 19 किलोमीटर हाईवे आएगा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रद्धालु चाहे किसी ओर से आएं उन्हें पहले जैंत में होकर ही गुजरना होगा। इसलिए यहां मुस्तैद पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव होंगे शामिल
जैंत, मघेरा, राल, नगला डोकरी, नगला चिंरजी, नगला मोहर सिंह, खुशीपुरा, नगला हेमराज, नगला पूर्विया, नगला पिसावा, नगला माली, तोष, नगला नेता, नगला वर्गी, भदाल इंच्छा, भदाल सुंदर, मौरा, नगला घीसा, नगला इकदत्ता, सकना, बाटी, छटीकरा, अरहेरा, चौमुहां, बढौता, नगला बह्माण, जौनाई, नगला हवलादार, आझई खुर्द, आझई कलां, भरतिया, आटस, बडी आटस, देवी आटस, गोंदा आटस, नगला कीकी, नारायनपुर, नगला सुम्मेरा, नगला सुरीर आदि क्षेत्र शामिल है।

कई सालों तक चली पुलिस चौकी
पूर्व में यहां कई सालों तक पुलिस चौकी चलती रही। निवर्तमान एसएसपी प्रेमप्रकाश व चौकी प्रभारी वीपी गिरि के समय जनसहयोग से पुलिस चौकी की इमारत हाईवे पर निर्मित हुई। इसका शिलान्यास 2 जनवरी 2003 को हुआ। लोकार्पण 21 फरवरी 2003 को हुआ। एसएसपी ने थाना जैंत की कमान सुशील कुमार योगी को सौंपी है। इसी थाने की नयति चौकी का प्रभारी रोहित कुमार और आझई चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार को बनाया है। थाने पर दरोगा संदीप कुमार, गौरव वर्मा, जितेंद्र कुमार को तैनात किया है। इसके अलावा थाना सदर बाजार की कमान संजय कुमार पांडेय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed