{"_id":"68a4be7feaa17c447a09340e","slug":"now-children-will-not-study-in-dilapidated-schools-buildings-of-198-schools-will-be-demolished-mathura-news-c-369-1-mt11008-134496-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अब जर्जर विद्यालयों में नहीं पढ़ेंगे बच्चे, 198 स्कूलों के भवन होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अब जर्जर विद्यालयों में नहीं पढ़ेंगे बच्चे, 198 स्कूलों के भवन होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
मथुरा। जिले में अब बच्चे जर्जर हो चुके स्कूल भवनों में नहीं पढ़ेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। बीएसए ने जिले के 198 जर्जर स्कूल भवनों को जल्द ही ध्वस्त करने के आदेश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं।
जिले में जर्जर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए बच्चे मजबूर थे। इसको लेकर अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का असर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया तो फिर प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। इस संबंध में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया है कि जल्द ही सभी जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाए। इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यहां बताते चलें कि जिले में कुल 198 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हैं, जिनको नीलाम करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बीएसए के नए आदेश के बाद जिले के जर्जर स्कूलों के ध्वस्तीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
कहां कितने भवन होंगे ध्वस्त
ब्लाक जर्जर भवन
मथुरा 10
नगर क्षेत्र 5
मांट 16
राया 21
गोवर्धन 19
नंदगांव 27
चौमुहां 16
छाता 11
फरह 22
बलदेव 39
नौहझील 12
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्यमंत्री ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं, जिसके बाद जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लीं जाएंगी।
विज्ञापन
- रवींद्र सिंह, बीएसए