फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now birth anniversary of Baldev ji will be celebrated After Janmashtami in Mathura

Mathura: जन्माष्टमी के बाद अब बलदेव जी के जन्मोत्सव की मचेगी धूम, इस तारीख को मनाई जाएगी छठ; तैयारियां शुरू

Sun, 10 Sep 2023 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 05:45 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में जन्माष्टमी के बाद अब बलदेव जी के जन्मोत्सव की धूम मचेगी। यहां पर बलदेव छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
now birth anniversary of Baldev ji will be celebrated After Janmashtami in Mathura
Mathura: जन्माष्टमी के बाद अब बलदेव जी के जन्मोत्सव की मचेगी धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद अब ब्रज क्षेत्र व बलदेव में बलदेव जी के जन्मोत्सव की धूम मचेगी। ब्रज के राजा श्री बलदेव जी का जन्मोत्सव बलदेव छठ 21 सितम्बर को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनेगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। 

विज्ञापन


यहां पर 14 से 20 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इसमें भागवत प्रवक्ता ब्रज के प्रमुख संत श्री ऋतेश्वर महाराज, लाडली निकुंज वन, वृन्दावन है। कथा समय दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक है। वहीं संत श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज द्वारा रचित श्री भागवत चरित संगीतमय पारायण का आयोजन 13 सितम्बर से 20 तक होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा: धराशायी हो गई जर्जर भवन की दीवार, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भागवत प्रवक्ता गोपाल भैया है। कथा समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक है। बलदेव छठ महोत्सव मुख्य कार्यक्रम 21 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसमें ब्रज के राजा दाऊदयाल श्री बलदेव जी का जन्मोत्सव 21 सितंबर को विशेष हर्षोल्लास व जोश उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 


यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: नोएडा में सड़क हादसे में फिरोजाबाद के बस परिचालक की मौत, खबर मिली तो परिजन में मची चीख पुकार

विशेष अभिषेक व हीरा जवाहरात के साथ श्री दाऊजी महाराज का विशेष श्रंगार वस्त्र विशेष रूप से जन्मोत्सव के लिये तैयार हो रहें हैं, वह धारण करेगें। मंदिर में शहनाई वादन, विशेष श्रंगार दर्शन, हलधर सहस्त्र नाम पाठ वेदपाठी पंडितों द्वारा बलभद्र हवन यज्ञ होगा। जन्मोत्सव पर अभिषेक व दिव्य हीरा जवाहरात के दर्शन होंगे। शाम को चार बजे से विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

मंदिर रिसीवर आर के पांडेय ने बताया प्राचीन परम्परा के अनुसार दधिकाधौं महोत्सव 21 सितम्बर को होगा। इसमें लाला की छीछी के रुप में दही माखन, हल्दी, फल नारियल प्रसाद स्वरूप लूटाया जायेगा। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी तरह से जोरों पर है। श्रीमद्भागवत कथा का पंडाल बन रहा है। बलदेववासियों व ब्रजवासियों में बलदेव जन्मोत्सव के लिये विशेष जोश व उत्साह नजर आ रहा है। सभी ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाने के लिये तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed